जमशेदपुर: उत्पाद विभाग ने एमजीएम थाना क्षेत्र के महतोबांध, चिरका, सुखलेड़ा और नरगा जंगल में मंगलवार को छापामारी कर अवैध शराब की भट्टी ध्वस्त की है. इसके अलावा, उलीडीह थाना क्षेत्र के उलीडीह बस्ती और शंकोसाई में भी छापामारी की गई है.(नीचे भी पढ़े)
46 किलोग्राम जावा महुआ और 130 लीटर महुआ की शराब बरामद की गई है. अवैध शराब भट्टी चला रहे लोगों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज हुई है.




