जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव बिजय कुमार सिंह को राष्ट्रपति भवन में वर्ष 2021-22 के लिए अवार्ड ऑफ मेरिट से सम्मानित किया गया. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया व झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन व बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने उन्हें उन्हें अवार्ज ऑफ मेरिट सम्मान प्रदान किया. (नीचे भी पढ़ें)
पीड़ित मानवता की सेवा के क्षेत्र में पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से किये गये कार्यों के लिए पूर्वी सिंहभूम रेडक्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव को सम्मानित किया गया है. जिस समय श्री सिंह का सम्मान हो रहा था, उस समय 13 राज्यों के राज्यपाल मंचासीन थें. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने रेड क्रॉस सोसाइटी के मानवसेवी कार्यों की सराहना की तथा बिजय कुमार सिंह को इसका प्रेरक बताया. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने राज्य में प्रधानममंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के लिए नोडल पदाधिकारी के रूप में बिजय कुमार सिंह तथा उनके संयोजन में झारखंड की पहली नोडल एजेंसी के रूप में कार्यरत रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से पूरे राज्य की रेड क्रॉस इकाइयों में चलने वाले इस महत्वपूर्ण अभियान के योजना कार्यान्वयन एवं उसकी पारदर्शिता की सराहना की और रेड क्रॉस के माध्यम से इसे और विस्तार देकर अधिक से अधिक जरूरतमंदों को इस योजना का लाभ दिलाने को कहा. (नीचे भी पढ़ें)
बिजय कुमार सिंह ने सम्मान समारोह के पश्चात कहा कि यह पूर्वी सिंहभूम जिला ही नहीं, झारखंड के तमाम संवेदनशील लोगों का सम्मान है, जिन्होंने पीड़ित मानवता की सेवा के कार्यों में रेड क्रॉस को किसी भी प्रकार से सहयोग प्रदान किया हो. उन्होंने कहा कि सम्मान उत्तरदायित्व का बोध कराते हैं, राज्य की सभी शाखाएं अब एक साथ पीड़ित मानवता की सेवा के कार्य करेगी. श्री सिंह के साथ रेड क्रॉस सोसाइटी पूर्वी सिंहभूम के कोषाध्यक्ष आशुतोष पारीक, देवघर रेड क्रॉस सोसाइटी की तीन सदस्यीय टीम भी दिल्ली में उपस्थित थी.





