जमशेदपुर: जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने मंगलवार को परसुडीह हाट बाजार समिति के सदस्यों के साथ उपायुक्त से मुलाकात की. इस दौरान दुकानदार समिति के सदस्यों ने उपायुक्त को परसुडीह हाट बाजार का पूर्ण सर्वे कराने और एक शौचालय के निर्माण कराने की बात रखी और कहा कि अगर दुकानों को तोड़ा जायेगा तो वहां के सारे छोटे बड़े दुकानदार बेरोजगार हो जाएंगे और उनकी रोजी-रोटी में भी आफत आ जाएंगे . जिस पर उपायुक्त ने दुकानदारों को आश्वासन दिया है कि तीन-चार दिनों में वह विधायक मंगल कालिंदी के साथ परसुडीह बाजार का दौरा करेंगी और वहां की स्थिति से अवगत होकर दुकानदारों के हित में जो बेहतर निर्णय होगा वह लेंगी. इस विषय पर दुकानदार समिति के सदस्यों ने बताया कि विधायक मंगल कालिंदी के द्वारा हमें लगातार सहयोग मिल रहा है.(नीचे भी पढ़े)
उनके साथ ही हम उपायुक्त से मिले और अपनी समस्याओं से अवगत कराया.जल्द उपायुक्त विधायक के साथ वहां पहुंच कर स्थिति से अवगत होंगी. हम सभी दुकानदारों को विश्वास है कि विधायक के मार्गदर्शन पर हमारी समस्या का समाधान हो जाएगा. उपायुक्त से मिलने के बाद दुकानदार समिति के सदस्यों ने विधायक के कार्यालय में उनके साथ बैठक की जिस पर विधायक ने उन्हें आश्वासन दिया है कि घबराने की जरूरत नहीं है.मौके पर समिति के ऋषि सिंह, दिलीप गुप्ता, परशुराम साव, बापून एच, बापि नंदी, कमल राय, आलम, राणा प्रताप सिंह, मुन्ना खान, टीपू सुल्तान, मदन दत्ता और कई दुकानदार उपस्थित थे.





