
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के बड़ौदा घाट पर खरकाई नदी में मंगलवार की शाम श्राद्ध कर्म में गया एक युवक राजामुंडा डूब गया. उसकी उम्र 33 वर्ष बताई जा रही है. वह गांधीनगर का रहने वाला है. बड़ौदा घाट गए लोग तो पाया कि राजा का कपड़ा नदी किनारे पड़ा हुआ है. एक महिला ने बताया कि उसने राजामुंडा को डूबते हुए देखा था. इसके बाद राजा की तलाश शुरू की गई. लेकिन, राजा मुंडा नहीं मिला. राजा टाटा 407 चलाता था.




