
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत सिधु कान्हू बस्ती में पिछले 2 दिन से लंबी मॉनिटर लिजर्ड (बड़ी छिपकली) अलग-अलग घर में कभी चूल्हे में कभी टीवी कभी फ्रिज के नीचे घुसा आ रहा था. इससे मोहल्ले वाले बहुत डरे हुए थे. बुधवार को स्नेक कैचर शुभम और सूरज के द्वारा उसे पकड़ा गया और दलमा के जंगल में छोड़ दिया गया. (नीचे भी पढ़ें)

गौरतलब है कि मॉनिटर लिजर्ड को देशी भाषा में गो भी कहते है. यह बहुत जहरीला जीव है, जिसके काटने से चंद मिनट में ही मौत हो जाती है. टीम के सदस्यों ने उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है.




