
जमशेदपुर : महीने की हर पहली तारीख को देशभर में कई सारे बदलाव होते है. वहीं जुलाई का महीना खत्म होने को है और अगस्त का महीना शुरू होने वाला है. इन बदलावों से आम लोगों के की जेब को प्रभावित करता है. वहीं इससे कुछ फायदा तो कुछ नुक्सान होने का बोझ झेलना पड़ता है. एक अगस्त से आईटीआर फाइल करने में जुर्माना, बैंक ऑफ बड़ौदा में चेक भुगतान करने का नियम बदला, एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव, इंडियन बैंक आईएनडी सुप्रीम 300 दिन की स्पेशल एफडी समेत अन्य कई बदलाव शामिल है. (नीचे भी पढ़ें)
आईटीआर फाइल करने पर जुर्माना – इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने आयकर रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई रखी है. यदि इसके बाद आप आईटीआर फाइल करते हैं तो आपको जुर्माना भरना होगा. इसके लिए आयकर विभाग ने लेट फीस के लिए 5 हजार रुपए जुर्माना रखा है. वहीं जिन लोगों की इनकम 5 लाख से कम है उनके लिए यह जुर्माना 1 हजार रुपए रखा गया है. विभागीय नियम 1961 की धारा 234एफ के तहत लेट फीस जुर्माना भरे बगैर आप आईटीआर फाइल नहीं कर सकते हैं.
बैंक ऑफ बड़ौदा में बदलेगा चेक भुगतान का नियम-
बैंक ऑफ बड़ौदा में चेक भुगतान के नियम एक अगस्त से बदलने वाले हैं. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के दिशा-निर्देशों के अनुसार बैंक ऑफ बड़ौदा ने चेक भुगतान के नियमों में बदलाव किया है, ये बदलाव एक अगस्त से लागू होंगे. बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने ग्राहकों को सूचना देते हुए बताया है कि एक अगस्त से पांच लाख रुपये या उससे अधिक की राशि वाले चेकों का भुगतान पॉजिटिव पे सिस्टम के आधार पर होगा. इसके तहत पांच लाख रुपये या उससे अधिक की राशि का चेक जारी करने वालों को अपने चेक पेमेंट से जुड़ी जानकारी बैंक को एसएमएस, नेट बैंकिंग या फिर मोबाइल ऐप से देनी होगी. इसके बाद ही संबंधित चेक का भुगतान हो सकेगा. बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने साल 2020 में चेकों के भुगतान के लिए पॉजिटव पे सिस्टम की शुरुआत की थी. इसके तहत किसी चेक के भुगतान के लिए उससे जुड़ी जानकारी बैंक को अलग से उपलब्ध करानी होती है.
एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव
अगस्त से एक्सिस बैंक अपनी क्रेडिट कार्ड पॉलिसीज में महत्वपूर्ण बदलाव लागू करेगा. बैंक ने अपने रिवॉर्ड प्रोग्राम्स, इंटरेस्ट रेट्स और अलग-अलग क्रेडिट कार्ड ऑफर्स के लिए सालाना चार्जेज को रिवाइज करने जा रहा है. कस्टमर्स को यह समझने के लिए अपडेटेड रूल्स और शर्तों को रीव्यू करने की सलाह दी जाती है कि ये बदलाव उनके क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल और एक्सपेंसेज को कैसे प्रभावित कर सकते हैं. (नीचे भी पढ़ें)
इंडियन बैंक आईएनडी सुप्रीम 300 दिन की स्पेशल एफडी
बैंक की वेबसाइट के अनुसार इंडियन बैंक की स्पेशल एफडी एक अगस्त 2023 से लॉन्च किया गया है, जो एफडी के रूप में 300 दिनों के लिए 5 हजार रुपये से लेकर 2 करोड़ से कम तक के निवेश के लिए आकर्षक ब्याज दर प्रदान करता है. यह योजना 31 अगस्त 2023 तक वैध है. इस स्कीम में इंडियन बैंक अब आम जनता को 7.05 फीसदी, वरिष्ठ नागरिकों को 7.55 फीसदी और अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.80 फीसदी ब्याज दरों में दी जायेगी.
आईडीएफसी अमृत महोत्सव बैंक एफडी – आईडीएफसी बैंक ने अमृत महोत्सव एफडी लॉन्च की है. यह एफडी 375 दिनों और 444 दिनों के लिए है, जिसमें निवेश करने का आखिरी मौका 15 अगस्त होगा. 375 दिन की एफडी पर 7.60 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा. वहीं 444 दिन की एफडी पर 7.75 फीसदी की दर से अधिकतम ब्याज मिलेगा.
बैंकों में 14 दिनों का अवकाश, झारखंड में सात दिन- रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया हर महीने देश के अलग अलग राज्यों में बैंक हॉलिडे की सूची जारी करती है. अगले महीने यानी अगस्त में आरबीआई ने बैंकों में कुल 14 छुटि्टयां दी है. वहीं झारखंड में सात छुट्टियां दी गयी है.
गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव- महीने के पहली तारीख को गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव होने की संभावना होती है. वही तेल कंपनी की बात की जाये तो यह महीने के 1 और 16 तारीख को एलपीजी सिलेंडरों के दामों में बदलाव करती है. संभवत: इस बार बदलाव की संभावना है.




