गोइलकेरा/रामगोपाल जेना : गोइलकेरा के कदमडीहा पंचायत के ग्राम कदमडीह टोला ईचागुटु में बीती रात पिता ने अपने बेटे की हत्या कर दी. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कदमडीह टोला ईचागुटु के मांगता सुरीन (उम्र 60 वर्ष )ने अपने पुत्र तुराम सुरीन (उम्र 21वर्ष) की हत्या कुल्हाड़ी से दी. पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा चल रहा था. इसपर मांगत ने पत्नी को मारने के लिए कुल्हाडी उठा ली पति. (नीचे भी पढ़ें)
पत्नी (मुक्ता सुरीन)को मारनेवाला था कि मां की आवाज सुन कर बेटा बचाव में आ गया. इस पर पिता ने बेटे पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया और रात में ही फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही कुईड़ा पंचायत मुखिया डाक्टर दिनेश चंद्र वोइपाई और स्थानीय मुखिया द्रोपदी पुर्ती परिवार से मिलने पहुंचे. पुलिस प्रशासन भी टीम के साथ पहुंची और पोस्टमार्टम के लिए शव को चक्रधरपुर भेज दिया गया. तुराम सुरीन की हत्या से परिवार और गांव में शोक की लहर छा गई.




