घाटशिला : मुहर्रम के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर मऊभंडार थाना की पुलिस ने शुक्रवार शाम मऊभंडार ओपी प्रभारी रोहित कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला. फ्लैग मार्च मऊभंडार ओपी से निकलकर बाजार होते हुए हनुमान मंदिर गया, वहां से वापसी में मऊभंडार अंबेडकर चौक पहुंच कर समाप्त हुई. (नीचे भी पढ़ें)

मऊभंडार ओपी प्रभारी रोहित कुमार ने सभी लोगों से अपील की कि वे मुहर्रम मिलजुल कर शांति के साथ मनाएं. उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन उनकी सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेगा. इस मौके पर एसआइ अनिल कुमार, भुवन महतो समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे.



