जमशेदपुर : जमशेदपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए पंचायत समिति सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया. पंचायत समिति के सदस्यों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी पर कई गंभीर आरोप लगाए.(नीचे भी पढ़ें)

पंचायत समिति सदस्यों ने अपनी नाराजगी जाहिर करते एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी पर आरोप लगाते हुए उनकी कार्यशैली पर कई सवाल खड़े किये. उनका आरोप था कि इससे पूर्व तीन बार आहूत विभागीय बैठकों में उन लोगों ने विभिन्न पंचायतों में पानी, बिजली, साफ-सफाई से संबंधित समस्याओं को उजागर किया, किन्तु अब तक किसी तरह का कोई हल नहीं निकला है. (नीचे भी पढ़ें)
इतना ही नहीं, प्रखंड प्रमुख पानू सोरेन ने आरोप लगाया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय आने का कोई समय ही निर्धारित नहीं है. पंचायत समिति सदस्यों को कोई जानकारी नहीं दी जा रही है. उन्होंने कहा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी पंचायत समिति सदस्यों को अंधेरे में रखकर अपना कार्य कर रहे हें जिसके विरोध में आज बैठक का बहिष्कार किया गया है.



