जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना पुलिस ने विगत 28 जुलाई को बिरसानगर के मोहरदा अर्जुन कॉलोनी से हुई बाइक चोरी के मामले में एक किशोर समेत तीन लोगों को पकड़ा है. पुलिस ने उनकी शिनाख्त पर चोरी गई बाइक भी बरामद कर ली है. पुलिस ने तीनों का चालान कर दिया है.(नीचे भी पढ़ें)
बता दें कि विगत 28 जुलाई को बिरसानगर के मोहरदा स्थित अर्जुन कॉलोनी से एक बाइक (जेएच05 1271) की चोरी हो गयी थी. इस संबंध में बाइक मालिक ने थाना में शिकायत दर्ज कराई थी. मामले की जांच करते हुए पुलिस ने शनिवार, 29 जुलाई को बिरसानगर जोन 5 स्थित काली मंदिर के पास स्थित होल्डिंग नंबर 35, विशाल यादव उर्फ दारोगा यादव के घर पर छापामारी कर उसे पकड़ा. बाद में उसकी निशानदेही पर दस मामलों में संलिप्त एक अन्य अपराधी साहिल एवं एक अन्य किशोर को भी पकड़ा गया. इसी दौरान चोरी गयी बाइक भी बरामद कर ली गयी.
बताते चलें कि गिरफ्तार विशाल का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है तथा उसके विरुद्ध बिरसानगर के अलावा एमजीएम, बागबेड़ा, बर्मामाइंस व गोलमुरी थानों में भी मामले लंबित हैं. इसी तरह साहिल भी शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में दस से अधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस ने तीनों को चालान कर दिया है.




