जादूगोड़ा : जादूगोड़ा थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक पान गुमटी को चोरों ने बीती रात अपना निशाना बनाया एवं गुमटी में रखे ढाई सौ रुपये नगद समेत करीब तीन हजार रुपये मूल्य के सामान ले उड़े. पीड़ित दुकानदार विकास कुमार मुनि ने इस बाबत थाना को सूचित कर कार्रवाई की मांग की है. विकास सिंह ने इस संबंध में बताया कि चोरों ने पान गुमटी के पीछे के हिस्से को काटकर दुकान में रखा चना का बोतल तक उठाकर ले गए.





