जमशेदपुर: मणिपुर की घटना को लेकर कांग्रेस लगातार हमलावर है. रविवार को जमशेदपुर में कांग्रेसियों ने जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में मणिपुर की घटना को लेकर काला बिल्ला लगाकर प्रतिकार रैली निकाली. रैली के माध्यम से दर्जनों बस्तियों में घूम- घूम कर कांग्रेसियों ने मणिपुर की घटना को लेकर केंद्र सरकार की नाकामियों को गिनाया. जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने बताया कि मणिपुर की घटना से देश शर्मसार हुआ है. (नीचे भी पढ़े)
कारगिल युद्ध के फौजी की पत्नी को मणिपुर में निर्वस्त्र कर घुमाया गया और स्थानीय प्रशासन, राज्य सरकार और केंद्र सरकार मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं इसका 2024 में देश की जनता जरूर जवाब देगी. उन्होंने बताया कि यह विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक केंद्र सरकार मामले पर संज्ञान नहीं लेती है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन देश भर में चल रहा है. श्री दुबे ने बताया कि आगामी 1 अगस्त को मणिपुर की घटना को लेकर इंडिया में शामिल सभी घटक दल जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे.





