जमशेदपुर : साकची स्थित देश के अग्रणी इंजिनियरिंग एवं मेडिकल कोचिंग संस्थान नारायणा आइआइटी/नीट एकेडमी की ओर से अखिल भारतीय स्तर के नारायणा स्कॉलेस्टिक एप्टिट्यूड टेस्ट (एनएसएटी) के 18वें संस्करण का अनावरण हुआ. यह परीक्षा देश के 27 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के 300 शहरों के 3000 से अधिक स्कूलों में 01, 15 एवं 29 अक्टूबर 2023 को ऑफलाइन और 08 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2023 तक ऑनलाइन मोड में आयोजित होगी.(नीचे भी पढ़ें)

इस प्रतियोगिता परीक्षा के लिए इच्छुक छात्र संस्थान की वेबसाइट (nsat.narayanagroup.com) पर ऑनलाइन भी आदेवन कर सकते हैं या नजदीकी नारायणा केन्द्र पर जाकर परीक्षा से 5 दिन पहले तक आवेदन कर सकते हैं. इसका परीक्षा शुल्क 100 रुपये है तथा उपर्युक्त वेबसाइट पर परीक्षा का सिलेबस, सैम्पल प्रश्न पत्र तथा परीक्षा की सारी जानकारी उपलब्ध है. यह आयोजन न केवल जमशेदपुर बल्कि भारत में अपने आप में एक अनूठी पहल है, जो सातवीं से लेकर ग्यारहीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की तैयारी को गति देने के लिए नारायणा की यह पहल काफी उत्साहवर्धक साबित होती है.(नीचे भी पढ़ें)
जमशेदपुर केन्द्र के निदेशक सह नारायणा कोचिंग सेन्टर के नेशनल एकेडिक हेड श्याम भूषण ने बताया कि यह परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप की होगी एवं इसमें साइन्स, मैथ्स एवं मेन्टल एबिलिटी से प्रश्न पूछे जाएंगे. इस टेस्ट का मकसद छात्रों में प्रतियोगी क्षमता विकसित करना है. यही नहीं, इस टेस्ट के जरिए छात्र ऑल इंडिया लेवल पर अपनी रैंकिंग भी जान सकते हैं, साथ ही विद्यार्थी यह भी जान सकेंगे कि अभी तक उनकी एनटीएसई, ओलिमपियाड, केवीपीवाई, आइआइटी नीट एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की कितनी तैयारी हो चुकी है. उन्होंने बताया कि इस परीक्षा के प्रतिभागियों में शीर्ष रैंक पानेवाले छात्रों को लाखों कैश अवार्ड पाने का मौका मिलेगा. यही नहीं, अच्छा प्रदर्शन करनेवाले छात्र को नारायणा के किसी भी कोर्स में दाखिला लेने पर 100 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी. यही नहीं, टॉपर छात्र के स्कूल एवं संस्थान को भी कैश अवार्ड के साथ ट्रॉफी भी प्रदान की जायेगी.





