घाटशिला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एक बार फिर ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित किया. पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम का यह 103 वां एपिसोड को देखने के लिए भाजपा के महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष माला डे के नेतृत्व में कई महिलाएं जुटी. सुबह 11 बजे प्रोग्राम को टेलीकास्ट किया जाएगा. 18 जून को ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 102 एपिसोड टेलीकास्ट किया गया था. वहीं, अप्रैल में 100वां एपिसोड टेलीकास्ट किया गया था. (नीचे भी पढ़े)
यह कार्यक्रम पूरी तरह से गैर-राजनीतिक होता है. मन की बात कार्यक्रम के 103वें एपिसोड को भाजपा महिला मोर्चा के सदस्यों ने जिलाध्यक्ष माला डे के नेतृत्व में सुनने की तैयारी पहले से ही कर ली थी. बड़े ही उत्सुकता के साथ घाटशिला के भाजपा महिला मोर्चा के सदस्यों ने मन की बात कार्यक्रम को ध्यान पूर्वक सुना और अंतिम क्षण तक अपने टेलीविजन से जुड़ी रही. इस मौके पर मुख्य रूप से माला दे, सुनीता त्यागी, मीना मुखर्जी, मंजु मजूमदार , अर्चना सीट , कौशल्या सीट रानी , सुजाता सिंह राय समेत काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी.




