जमशेदपुर: टेल्को थाना अंतर्गत टेल्को कॉलोनी क्वार्टर नंबर K2/27 रोड नंबर 4 निवासी सनातन स्वाई के घर दिनदहाड़े चोरों ने घर में रखे आलमीरा से 15 हजार नगदी सहित करीब दो लाख रुपए के गहने व अन्य इलेक्ट्रॉनिक एसेसरीज की चोरी कर ली. पीड़ित ने इस संबंध में टेल्को थाने में शिकायत दर्ज कराई है. दर्ज शिकायत में कहा है कि वे रविवार को अपने ससुराल गए थे. शाम को 7 बजे के आसपास लौटने पर देखा घर के बाहर का कुंडी टूटा हुआ है अंदर घुटने पर देखा कि गोदरेज का ताला टूटा हुआ है और सामान जहां-तहां बिखरा पड़ा है छानबीन करने से पता चला कि चोरों ने अलमारी में रखे नगदी व जेवरात एवं अन्य सामान की चोरी कर ली है फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है.सुचना मिलने पर भाजपा टेल्को मंडल के महामंत्री विकाश शर्मा पहुंचे.(नीचे भी पढ़े)

वहीं दूसरी घटना टाटा कमिंस कर्मी क्रॉस रोड नंबर 4 K2/18 निवासी आनंद सिंह के घर घटी है. बताया जा रहा है कि श्री सिंह अपने बेटे को भुवनेश्वर छोड़ने गए हुए हैं. पड़ोसियों ने इसकी सूचना थाने को दी है. फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि चोरों ने कितने के सामानों पर हाथ साफ किए हैं. श्री सिंह के लौटने के बाद ही पता चल सकेगा. वैसे टेल्को थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों का मनोबल बढ़ा हुआ है. आए दिन चोर किसी ना किसी मकान या संस्थान को अपना निशाना बना रहे हैं. फिलहाल पुलिस दोनों ही मामलों की जांच में जुट गई है.





