
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा स्थित आंध्रा एसोसिएशन ऑडिटोरियम में झारखंड तेलगु सेना द्वारा दो दिवसीय श्रावण फेस्ट 2023 का आयोजन एसोसिएशन के तरह से किया गया. इसमें विभिन्न तरह के स्टॉल लगाए गए जिसमें प्रमुख रूप से आर्ट एवं क्राफ्ट के गिफ्ट आइटम, रेडी मेड कपड़े, साड़ियां, होम मेड अचार, पापड़ और खाने पीने के स्टॉल थे. इस कार्यक्रम में आर्टेक्स क्रिएशन के तरफ से जूट से बने प्लांटर मुख्य आकर्षण का केंद्र था. आर्टेक्स क्रिएशन की संचालिका मधु सिंह ने बताया कि यह एक आधुनिक इंडोर एवं इको फ्रेंडली जूट प्लांटर है जिसे घर के अंदर पौधे के साथ रखा जाता है और इसमे पानी का भी कोई रिसाव नहीं होता है. गिफ्ट के तौर पर पौधे के साथ इसे देने का प्रचलन काफी नया है. कार्यक्रम का समापन रविवार शाम में किया गया.





