जमशेदपुर : टाटा स्टील एथिक्स माह का समापन समारोह स्टीलेनियम हॉल में आयोजित किया गया. एथिक्स माह का थीम ‘अखंडता से श्रेष्ठता’ था. यह टाटा स्टील की नैतिकता के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करने के लिए एक महीने तक चले समारोह के समापन का प्रतीक था. कार्यस्थल में नैतिक अभ्यासों को विकसित करने की परंपरा को ध्यान में रखते हुए, टाटा स्टील में हर साल जुलाई महीने को एथिक्स माह के रूप में मनाया जाता है. इस अवसर पर टाटा स्टील के सीईओ एवं एमडी टीवी नरेंद्रन और टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी टुन्नु उपस्थित थे.(नीचे भी पढ़े)

इस अवसर पर टाटा स्टील के वरिष्ठ नेतृत्व, टिस ग्रुप की कंपनियों के हेड और यूनियन के वरिष्ठ सदस्य भी उपस्थित थे. इस अवसर पर अपने संबोधन में, टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ ग्लोबल टीवी नरेंद्रन ने कहा कि एथिक्स बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है. इस साल का थीम एक्सीलेंस थ्रू इंटीग्रिटी अपने आप में एक मजबूत संदेश देती है. व्यक्तिगत और व्यवसायिक अखंडता दोनों ही महत्वपूर्ण हैं और हमें दोनों को प्रदर्शित करने की आवश्यकता है. सत्यनिष्ठा के माध्यम से उत्कृष्टता हासिल करना अत्यंत महत्वपूर्ण है. नेतृत्व और विश्वास टाटा समूह की सबसे बड़ी ताकत रही है और हमें इसे और मजबूत करने की जरूरत है. (नीचे भी पढ़े)

अपने संबोधन के दौरान, टीडब्ल्यूयू के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी टुन्नु ने सुझाव दिया कि आज की दुनिया में अनैतिक लोगों को तत्काल परिणाम भुगतना पड़ता है और इसलिए सभी के लिए सही काम करना महत्वपूर्ण है और इस विषय पर विभिन्न माध्यमों से जागरूकता फैलाने में टाटा स्टील के एथिक्स विभाग की भूमिका सराहनीय रही है. माह के दौरान, टाटा स्टील ने अपने कर्मचारियों के बीच एथिक्स पर जागरूकता बढ़ाने के लिए कई गतिविधियाँ आयोजित कीं. विभिन्न स्थानों पर नैतिकता प्रतिज्ञा का आयोजन, सामूहिक बैठकें, नुक्कड़ नाटक, पॉश (यौन उत्पीड़न की रोकथाम)पर जागरूकता सत्र, क्विज़, वीडियो रील प्रतियोगिता, कमलाबाई एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट, मुंबई के संस्थापक व अध्यक्ष और एक प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय प्रेरक वक्ता डॉ पवन अग्रवाल के साथ विंडो ऑन वर्ल्ड सत्र का आयोजन कुछ प्रमुख गतिविधियां थीं. (नीचे भी पढ़े)

समापन समारोह में महीने के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा शामिल थी. इस महीने के दौरान रॉ मटेरियल लोकेशन्स में मीडिया कर्मियों के लिए ऑनलाइन क्विज़ के अलावा, जमशेदपुर में भी मीडियाकर्मियों के लिए एक एथिक्स क्विज़ आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम को देखने के लिए टाटा स्टील और समूह की कंपनियों के कई कर्मचारी भी ऑनलाइन जुड़े हुए थे.




