जमशेदपुर: उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के नेतृत्व में प्रशासन के वरीय पदाधिकारी और एनडीआरएफ की टीम ने गुरुवार को नदियों के तटीय क्षेत्रों का दौरा किया. टीम ने सोनारी के दोमुहानी, कदमा, शास्त्रीनगर, बागबेड़ा के नया बस्ती के बाढ़ क्षेत्र का दौरा किया एवं वर्तमान स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने बागबेड़ा नया बस्ती के लोगों से बातचीत की व उनकी समस्याओं को सुना एवं हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया. विदित हो कि बाढ़ की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा बुधवार रात को ही एनडीआरएफ की टीम को बुला लिया गया था.(नीचे भी पढ़े)
बता दें कि बुधवार को बागबेड़ा के नया बस्ती, बाबाकुटी के कई घरों में बाढ़ का पानी घुस गया था. हालांकि देर रात पानी निकल गया और स्थिति सामान्य हो गई थी. लेकिन बाढ़ का पानी घरों में घुसने से बीमारियों के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन के सहयोग से सामाजिक संगठनों द्वारा बाढ़ क्षेत्र में गुरुवार को ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया. टैंकर के माध्यम से लोगों को पीने का पानी भी उपलब्ध कराया गया.




