चाकुलिया: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारा गौरव है. और यह तिरंगा हम सबकी आन बान और शान है . स्वतंत्रता दिवस हमारा सबसे बड़ा राष्ट्रीय उत्सव है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत चाकुलिया प्रखंड के कालापाथर गांव में बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं को डॉ गोस्वामी ने शनिवार को राष्ट्रीय झंडा प्रदान किया. (नीचे भी पढ़े)
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों से 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया. डॉ गोस्वामी ने कार्यकर्ताओं से सभी गांवों में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से आयोजित करने का आग्रह भी किया. इस अवसर पर प्रवीर भोल, दुर्गा पद गिरि, विश्वनाथ सोरेन, करण किस्कू, कमलकांत सिंह, शुभेन्दु पात्र, अरूण गिरि, विश्वजीत दास, सनत गिरि , मोतीलाल गोप, गौरीशंकर पाल, बासंती पाल, गोविन्द माईति, पूर्णो सीट, यादव पात्र समेत अन्य उपस्थित थे.




