जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड नं 2 निवासी 34 वर्षीय अफसर नवाज ने धोखाधड़ी के मामले को लेकर शनिवार को वरीय पुलिस अधीक्षक से शिकायत दर्ज करवाई. ज्ञापन देते हुए अफसर नवाज ने बताया कि खुर्शीद ऐकराम और उसकी पत्नी होमा नाज को 17 लाख रुपए दिए थे. ये पैसे उसने छोटी छोटी रकम में नगद और ऑन लाइन के माध्यम से दिए थे. जिसके एवज में खुर्शीद ऐकराम ने मुझे चेक दिया था. (नीचे भी पढ़ें)
पैसे वापस मांगने पर खुर्शीद गाली गलौज और धमकी देता है. साथ ही अन्य लोगों से धमकी दिला रहा है. 16 जुलाई को जब मैं उसके ससुराल पैसा मांगने गया तो उसके साले तारिक आलम ने उसके साथ बहस की और कहा कि खुर्शीद ऐकराम विदेश में है और होमा दिल्ली शिफ्त हो गई है. होमा ने मुझपर मारपीट का झूठा केस भी बिष्टुपुर थाने में दर्ज करवाया है. अफसर नवाज ने बताया कि खुर्शीद ऐकराम ने शेयर मार्केट में पैसा लगाने के लिए उससे पैसे लिए थे और लौटने से मना कर रहा हैं. नवाज ने वरीय पुलिस अधीक्षक से कानूनी कार्रवाई करने और पैसे वापस दिलवाने का आग्रह किया हैं.




