
जमशेदपुर : जमशेदपुर के प्रेमनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेरी माटी मेरा देश और घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर शनिवार को ऑल इंडिया न्यूज पेपर एसोशिएशन के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर मुकेश सिंह के नेतृत्व से शनिवार सुबह के 8 बजे से घर-घर तिरंगा अभियान को भारत माता की जय और वंदेमातरम की उद्घोषणा से कार्यक्रम का आरंभ किया गया, जो 15 अगस्त तक पूरे शहर में चलाया जाएगा. ठाकुर मुकेश सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर शनिवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
ठाकुर मुकेश सिंह ने झारखंड के सभी वितरक साथियों से आव्हान किया की सभी वितरक साथी घर-घर जाकर लोगों को जागरुक करेंगे. इसके साथ ही वे अपने अपने घरों में एक तिरंगा अवश्य लगायेंगे. ठाकुर मुकेश सिंह ने कहा कि जमशेदपुर में ऐतिहासिक होगा आयोजन. कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजू ठाकुर हैदर अली, जॉनी, रामेश्वर मंडल, दुर्गा महतो, दिलीप सोरेन आदि का अहम योगदान रही है.




