गालूडीह : पुतरु टोल प्लाजा के पास सड़क दुर्घटना से वाहन चालकों और नागरिकों के जीवन की सुरक्षा के लिए एनएचएआई और पुतरु टोल प्लाजा के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को ट्रक चालकों के लिए नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान एनएचएआई की ओर से पांच पौधे लगाए गए. एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि शिविर में अनुभवी और नेत्र विशेषज्ञ डॉ बीपी सिंह और डॉ विजय कुमार सिंह ने चालकों का नेत्र परीक्षण किया. (नीचे भी पढ़ें)
इस शिविर में 55 वाहन चालकों के आंखों की जांच की गयी. शिविर में रीजनल ऑफिसर वाई.बी सिंह, प्रोजेक्ट डायरेक्टर एस.के मिश्रा, जीएम गोविंद पारीक, एच.आर प्रसन्नजीत, अकाउंटेंट सोमेन मन्ना, इंचार्ज दीपक सिंह, प्रीतम सिंह, बिट्टू यादव, नवीन सचदेव, शमशाद अली आदि समेत अन्य लोग उपस्थित थे.




