
गुड़ाबंदा : गुड़ाबांदा प्रखण्ड के अर्जुनबेड़ा फुटबॉल मैदान शिव पार्वती क्लब के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल में मुख्य अतिथि के रूप बहरागोड़ा के विधायक कुणाल षाड़गी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक मार किया. मौके पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए श्री षाड़गी ने कहा कि युवा नशे से दूर रहे, खेल से एकजुटता बढ़ती है, खेल हमे सिखाती है की साथ मिलकर कुछ करेंगे तो कोई भी पड़ाव हम आसानी से पर कर लेंगे. कहा कि खिलाड़ी खेल भावना से खेलकर अपनी प्रतिभा को निखारें. मौके पर विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी, प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, जिला परिषद सदस्य शिव चरण हसदा, बाप्टू महतो, मनोज महतो समेत अन्य उपस्थित थे.



