
जमशेदपुर : टाटा स्टील की शिक्षा एवं विकास शाखा ‘कैपेबिलिटी डेवलपमेंट डिपार्टमेंट’ ने जेआरडी टाटा की 116वीं जयंती के उपलक्ष्य में अपने लर्निंग पैकेज पर ‘विजनरी वीक ऑफर’ प्रस्तुत कर रहा है. यह ऑफर 29 जुलाई 2020 से आरंभ होगा और 2 अगस्त, 2020 तक लागू रहेगा. ऑफर का लाभ लेने के लिए कैपेबिलिटी डेवलपमेंट की वेबसाइट www.capabilitydevelopment.org पर विजिट कर सकते हैं. यहां ई-लनिर्ंग कोर्स और वेबीनार पर ‘कॉम्बो ऑफर्स’ भी है, जिन्हें इस ऑफर की अवधि के दौरान प्राप्त किया जा सकता है. ’कॉम्बो ऑफर्स’ में 149 रुपये पर एक ई-लनिर्ंग के साथ एक वेबिनार, 199 रुपये पर दो ई-लर्निंग के साथएक वेबीनार और 99 रुपये में सिर्फ एक वेबीनार शामिल है. इनमें से कुछ ई-लर्निंग कोर्स और वेबीनार इंडस्ट्री 4.0, पीएलसी, प्राइमरी स्टील मेकिंग, सेकेंड्री स्टील मेकिंग, बेसिक मेटलर्जी और हीट ट्रीटमेंट आदि पर हैं. टाटा स्टील के चीफ कैपेबिलिटी डेवलपमेंट प्रकाश सिंह ने कहा कि जेआरडी टाटा हमारे लिए एक दूरदृष्टा और लीजेंड्री शख्सियत हैं. उनके 116वें जन्मदिवस के अवसर पर उन्हें श्रद्घांजलि के रूप में हमने युवाओं के लिए ‘विजनरी वीक ऑफर’ की योजना बनाई है. इस पहल का उद्देश्य युवाओं को फ्यूचर व इंडस्ट्री-रेडी बनाने के लिए लनिर्ंग और स्किलिंग के अवसर पैदा करना है.












