
जमशेदपुर : तार कंपनी व जेम्को में बोनस समझौता हुआ. समझौते के तहत 2.37 करोड रुपये बोनस मिलेगा. कर्मचारियों को अधिकतम 58,800 रुपये व न्यूनतम 18,300 रुपये बोनस मिलेगाक़ कर्मचारियों को 26 सितम्बर तक बोनस की राशि भेज दी जाएगी. बुधवार को तार कंपनी व जेम्को प्रबंधन व तार कंपनी कर्मचारी यूनियन के बीच बोनस समझौता हुआ. कंपनी के 654 कर्मचारियों के बीच 2.37 करोड रुपये बोनस बंटेगा. बोनस समझौता के तहत कर्मचारियों को अधिकतम 58,800 रुपये व न्यूनतम 18,300 रुपये बोनस मिलेगा. बोनस समझौता पर प्रबंधन की ओेर से तार कंपनी व जेम्को के प्रबंध निदेशक नीरज कांत, वाइस प्रेसीडेंट वायर मिल जेम्को एंड वेल्डिंग बिजनेस जेपी सिंह, वाइस प्रेसीडेंट प्रोक्यूरमेंट एंड पीयूसी विजयाकांत कुमार, वाइस प्रेसीडेंट प्रोजेक्ट एंड इंजीनियरिंग आइ नंदी, रुपेश शर्मा व तार कंपनी कर्मचारी यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, डिप्टी प्रेसीडेंट श्रीकांत सिंह, महामंत्री पंकज सिंह, ज्वाइंट सेक्रेटरी मंजीत सिंह, जेम्को कर्मचारी यूनियन से महामंत्री अमित सरकार, वाइस प्रेसीडेंट लखन मुमरू, मंजीत सिंह, महामंत्री अमित सरकार, असिस्टेंट सेक्रेट्री अमित सिंह, गुरुमुख सिंह, अमित सिंह समेत कंपनी व यूनियन के पदाधिकारियों ने हस्ताक्षर किए.



