• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, October 18, 2026
32 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

मुख्यमंत्री ने बहरागोड़ा से की जोहार जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत, कहा-लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

बहरागोड़ा : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गुरुवार को बहरोगाड़ा के मिडिल स्कूल मैदान से पार्टी की जोहार जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की. इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है. भाजपा ने ही राज्य दिया. भाजपा सरकार ने राज्य और क्षेत्र में सड़कें और पुल बनवा कर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम किया है, क्योंकि सड़क ही किसी भी राज्य के विकास का मुख्य मापदंड है. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में बहड़ागोड़ा की जनता ने सांसद विद्युत वरण महतो को दोबारा सांसद चुनकर एक अच्छा और बेदाग सांसद चुनने का काम किया है. सांसद क्षेत्र के विकास के प्रति संवेदनशील हैं. उन्होंने कहा कि 2014 के पूर्व की सरकार ने देश का विकास न कर लूटने का काम किया था. यूपीए सरकार के कार्यकाल में राज्य में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था. भाजपा की सरकार भ्रष्टाचार मुक्त और बेदाग सरकार है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीब घर के बेटा हैं. वह गरीबों के दर्द को समझते हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री बनने के बाद सर्वप्रथम देश की महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है. पीएम नरेंद्र मोदी ने नि:शुल्क शौचालय निर्माण कराकर महिलाओं का सम्मान किया है. भाजपा सरकार महिलाओं के विकास के प्रति कई योजनाएं पारित की है, जिससे महिलाएं सशक्त होंगी. महिलाएं सशक्त होंगी तो ही देश और राज्य का विकास और परिवार सशक्त होगा. उन्होंने अपने भाषण के दौरान कहा कि गांधी परिवार ने देश व झारखंड को अपनी जागीर समझ कर रखा था. जनता सब समझती और जानती है. अबकी बार होने वाले चुनाव में एक तरफ विकास और बेदाग सरकार है तो दूसरी ओर भ्रष्टाचार और लोटपोट की सरकार है. जनता तय करेगी वह क्षेत्र का विकास चाहती है या भ्रष्टाचार. उन्होंने कहा कि सरकार विकास के मुद्दे को लेकर विस चुनाव लड़ रही है. आप सभी संगठित होकर अपना बहुमूल्य वोट भाजपा को देकर बहड़ागोड़ा क्षेत्र में भी भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल फूल खिलाएं. तभी राज्य और क्षेत्र का विकास होगा. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार चार वर्षों में झारखंड में 40,00000 महिलाओं को गैस सिलेंडर देने का काम किया है. दिसंबर माह तक 30,0000 गैस चूल्हा और सिलेंडर क्षेत्र की महिला और बहनों के बीच वितरण किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के विकास के प्रति सचेत है. सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत राज्य की बेटियों को शिक्षित करने का काम कर रही है. वहीं सरकार ने किसानों के उत्थान के प्रति भी कृषि आशीर्वाद योजना का लाभ देकर किसानों को लाभान्वित करने का काम भी किया है. योजना के तहत लाभ देकर किसानों को मजबूत बनाने का काम कर रही है. किसान मजबूत और समृद्ध होंगे, तो देश समृद्ध होगा.

मानुषमुड़िया से चाकुलिया पहुंची यात्रा
सभा को संबोधित करने के पश्चात सीएम रथ पर सवार होकर बहरागोड़ा मुख्य पथ होते हुए मानुषमुरिया पहुंचे. मानुषमुरिया में सीएम के स्वागत में सड़क के दोनों छोर पर महिला और पुरुषों ने खड़े होकर सीएम का स्वागत किया. महिलाओं ने पुष्प वर्षा व शंख बजाकर सीएम रघुवर दास का भव्य स्वागत किया. मानुषमुरिया में भाजपाइयों ने सीएम को माला पहनाकर स्वागत किया. वहीं सीएम ने रथ से बाहर गेट पर खड़ा होकर लोगों का अभिवादन किया. मानुषमुरिया मुख्य पथ पर रथ पर चढ़कर सीएम रघुवर दास ने 10 मिनट तक लोगों को संबोधित कर सरकार द्वारा की गयी विकास योजनाओं की जानकारी दी और इस विस चुनाव में लोगों को वोट देकर दोबारा भाजपा को सत्ता में लाने की बात कही. वहीं चाकुलिया में भी भाजपाइयों ने सीएम का भव्य स्वागत किया. सीएम ने चाकुलिया के गौशाला चौक और पुराना बाजार स्थित बिरसा मुंडा चौक पर लोगों को संबोधित किया.

भाजपा सरकार ने महिलाओं का उत्थान किया : सांसद
सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि पूरे देश में भाजपा का नाम है. पीए नरेन्द्र मोदी और सीएम रघुवर दास गरीब का बेटा हैं. दोनों ही गरीबों के उत्थान के प्रति संकल्पित है. सरकार ने महिलाओं के सम्मान में शौचालय दिया. सरकार ने उज्ज्वला योजना, सुकन्या योजना, जनधन योजना जैसी कई योजना लाकर गरीबों को लाभान्वित किया है. सरकार ने महिलाओं का उत्थान करने का काम किया है. बहरागोड़ा में भाजपा का कमल फूल खिलेगा. उन्होंने कहा कि भाजपा देश में एक बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है. सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर जनता का झुकाव पार्टी की ओर है. आगामी विधानसभा चुनाव में बहड़ागोड़ा विधानसभा में भारी मतों से भाजपा चुनाव जीतेगी.

झारखंड में 65 प्लस के लिए भाजपा आएगी : समीर महंती
मंच से जनसभा को संबोधित करते हुए पार्टी नेता समीर महंती ने कहा कि झारखंड में आगामी विस चुनाव में भाजपा 65 पार होगी. सरकार की विकास योजना से प्रभावित होकर लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं. सरकार ने हर वर्ग के लोगों का विकास किया है. रघुवर दास की सरकार एक विजन के तहत कार्य कर रही है. कहा कि राज्य और क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा को दोबारा सत्ता में लाये. भाजपा ही राज्य का विकास कर एक पहचान दी है. कहा कि भाजपा सत्ता में पूर्ण बहुमत से आयी तो राज्य का विकास होगा और लोगों को उनका हक और अधिकार मिलेगा.

विकास विरोधी चेहरे पहचान कर वोट दें : डॉ गोस्वामी
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों को झोपड़ी से हटाकर पक्का मकान दिया है. सरकार का पांच वर्षों कार्यकाल लाजबाब रहा है, परंतु बहरागोड़ा विधान सभा में झामुमो के विधायक हैं, जिस कारण विस का विकास नहीं हुआ है. सरकार ने सुकन्य योजना, जन धन योजना, कृषि आशीर्वाद योजना समेत कयी योजना पारित कर लोगों को लाभान्वित करने का काम किया है. कहा कि सरकार की विकास कार्य से जनता प्रभावित होकर भाजपा से जुड़ रहे हैं तो वही विपक्षी पार्टी झामुमो के नेता और कार्यकर्ता की होश उड़ गये हैं. कहा कि इस वर्ष होने वाली विस चुनाव में बहरागोड़ा विस से परिवर्तन होगा, यहां भी भाजपा की जीत होगी.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur border area crime : कपाली के एक लॉज में चोरी, छात्र का लैपटॉप और जरूरी दस्तावेज गायब
खबर

Jamshedpur border area crime : कपाली के एक लॉज में चोरी, छात्र का लैपटॉप और जरूरी दस्तावेज गायब

October 18, 2026
Jamshedpur ssp bike petroling :  एसएसपी ने जमशेदपुर में दुर्गा पूजा पंडालों के आसपास सुरक्षा-व्यवस्था का लिया जायजा, बाइक दस्ते के साथ शहर में की पेट्रोलिंग, यातायात, विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
खबर

Jamshedpur ssp bike petroling :  एसएसपी ने जमशेदपुर में दुर्गा पूजा पंडालों के आसपास सुरक्षा-व्यवस्था का लिया जायजा, बाइक दस्ते के साथ शहर में की पेट्रोलिंग, यातायात, विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

October 17, 2026
jamshedpur durga puja : बर्मामाइंस सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल का पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया उदघाटन, साथ रहे टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष टुन्नु चौधरी, रघुवर ने कहा – टाटा स्टील में बेहतर बोनस यूनियन ने कराया, अर्थव्यवस्था मजबूत होगी
खबर

jamshedpur durga puja : बर्मामाइंस सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल का पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया उदघाटन, साथ रहे टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष टुन्नु चौधरी, रघुवर ने कहा – टाटा स्टील में बेहतर बोनस यूनियन ने कराया, अर्थव्यवस्था मजबूत होगी

October 17, 2026
Next Post

एक्सग्रेसिया पर्ची की मांग पर कंपनी गेट पहुंचते ही खदेड़े गये कंवाई चालक, बेरीकेटिंग, पुलिस तैनात

टीमकेन इंडिया में यूनियन 20% बोनस पर अड़ा, प्रबंधन 18% देने को तैयार

टीएसपीडीएल में कल हो सकता है बोनस समझौता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur rural – चाकुलिया के शिल्पी महल क्लब की ओर से निर्मित पूजा पंडाल का नैना महंती ने किया उद्घाटन

Jamshedpur vehicle owners protest – भुइयांडीह से वाहनों का वायर चोरी होने से लोगों में आक्रोश, वाहन मालिकों ने गोलमुरी से सीतारामडेरा बस स्टैंड गोलचक्कर तक सड़क किया जाम, देखिए – video

Horoscope Know Your Day Saturday 17th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 17 अक्टूबर 2026

jamshedpur durga puja : बिष्टुपुर जी टाउन दुर्गा पूजा पंडाल का टाटा स्टील के वीपी डीबी सुंदर रामम ने किया उदघाटन, टाटा वर्कर्स यूनियन के सहयोग से संचालित होती है पूजा

Chandil unknown deadbody found : चांडिल में अज्ञात वृद्ध का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural – चाकुलिया के शिल्पी महल क्लब की ओर से निर्मित पूजा पंडाल का नैना महंती ने किया उद्घाटन

Jamshedpur vehicle owners protest – भुइयांडीह से वाहनों का वायर चोरी होने से लोगों में आक्रोश, वाहन मालिकों ने गोलमुरी से सीतारामडेरा बस स्टैंड गोलचक्कर तक सड़क किया जाम, देखिए – video

jamshedpur durga puja : बिष्टुपुर जी टाउन दुर्गा पूजा पंडाल का टाटा स्टील के वीपी डीबी सुंदर रामम ने किया उदघाटन, टाटा वर्कर्स यूनियन के सहयोग से संचालित होती है पूजा

Chandil unknown deadbody found : चांडिल में अज्ञात वृद्ध का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

jamshedpur bjp leader kale : झारखंड भाजपा के पूर्व प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कई पूजा पंडालों का किया उदघाटन, लगाये मां दुर्गा के जयकारे

jamshedpur new unique hotel : जमशेदपुर में ‘इत्यादि / Etcetera’ का शुभारंभ, बना खानपान का नया ठिकाना

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News