
जमशेदपुर : एसग्रेसिया की दिए जाने की मांग पर कंवाई नेता ज्ञानसागर प्रसाद दर्जनों चालकों को लेकर टाटा मोटर्स गेट पहुंचे, जहां टाटा मोटर्स के सुरक्षाकर्मियों व पुलिस ने खदेड़ दिया। ज्ञान सागर एंड टीम को कंपनी के मेन गेट पर धरना देने की घोषणा के बाद आज गेट पर बैरिकेडिंग कर भारी संख्या में सुरक्षाबलों पुलिस तैनात कर दिया गया था। ज्ञान सागर ने बताया कि करीब 48 कंवाई चालकों को बुधवार से बंट रहे एसग्रेसिया की पर्ची नहीं दी गई। पदाधिकारी महेश शरण के आदेशानुसार इन चालकों को एसग्रेसिया की पर्ची नही मिली। ज्ञान सागर ने बताया कि कल दिए गए ज्ञापन के बाद आज वार्ता के लिए बुलाया गया था परंतु गेट पहुंचते ही, इन्हें रोक दिया गया। उनकी मांग है कि न्यूनतम मजदूरी के लिए आंदोलित सभी 46 चालकों को एसग्रेसिया की पर्ची पिछले साल के बकाया के साथ इस साल का भी मिले। मांगे पूरी नहीं होने पर कंपनी गेट के पास अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार 24 से 27 सितंबर यानी 4 दिनों तक चालकों को एसग्रेसिया की राशि जोजोबेड़ा रेस्ट हाउस में दिया जाएगा। एसग्रेसिया की राशि करीबन 8 से 9 हज़ार रूपये के बीच मिलेगी।




