
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स कंपनी के बने वाहनों व चेचिस को उसके गंतव्य स्थानों तक पहुंचाने का काम टीटीसीए करता है। आज गुरुवार को 127 वाहनों को डिस्पैच किया गया। फिलहाल टीटीसीए का बुकिंग यार्ड रोजाना समय से खुल रहा है। मंदी के चलते कम आर्डर मिलने के कारण सप्ताह में दो-तीन दिन बंद रहता था। लगातार खुलने व चालकों को वाहन मिलने से बैकलॉक में कमी आई है। टीटीसीए कल भी खुला रहेगा।



