
जमशेदपुर : टाटा स्टील को कोरोना वायरस के संक्रमण के दौरान टाटा वर्कर्स यूनियन का बड़ा साथ मिला है. टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद ने कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए बड़ा कदम उठाया है, जिसके तहत एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन को एक पत्र लिखा है. इस पत्र में उन्होंने लिखा है कि टाटा स्टील ने द्वितीय विश्व युद्ध और 1920 के स्पैनिश फ्लू के अटैक को भी देखा है और उस संकट को पार पाया, ठीक उसी तरह कोरोना वायरस के संक्रमण को भी निबटने में कामयाबी मिलेगी. घातक वायरस की इंट्री करीब दो माह पहले हुई थी, जिसको लेकर टीएमएच पहले से तैयार थी. टीएमएच के डॉक्टर्स, नर्स, पारा मेडिकल स्टाफ समेत सफाईकर्मियों की टीम इस लड़ाई में कूद पड़ी. इलाज के साथ ही टेस्टिंग को बढ़ावा दिया. टीएमएच की भूमिका काफी सराहनीय रही है.
टीएमएच एक ऐसा जगह बन चुका है, जहां बीमार लोगों का इलाज संभव हो पा रहा है. इसके लिए टीएमएच के चिकित्सक और नर्स और तमाम कर्मचारी की भूमिका काफी सराहनीय रही है, जो मानवता की सेवा करने में काफी तत्पर है. टाटा स्टील द्वारा इस दौरान काफी बेहतर काम किया है. टाटा स्टील ने सामाजिक दायित्वों का निर्वह्न करते हुए काम किया है और लोगों को लॉकडाउन के अलावा कोरोना के संक्रमण के दौरान इलाज से लेकर खाने तक का इंतजाम किया है, जो सराहनीय कदम रहा है. उन्होंने टाटा स्टील के एमडी के साथ ही सारे वाइस प्रेसिडेंट और टाटा स्टील की एचआरएम की पूरी टीम और कर्मचारियों को भी आभार जताया है, जो समाज और देश की सेवा में अपनी भूमिका निभा रहे है. टाटा वर्कर्स यूनियन के तमाम ऑफिस बियररों और कमेटी मेंबरों के भी कार्यों की सराहना टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद ने किया है और कहा है कि कंपनी में कर्मचारियों की सुरक्षा को बनाये रखने के लिए काफी मेहनत किया जा रहा है, जिसमें ऑफिस बियरर और कमेटी मेंबर सारी चुनौतियों को मदद कर रहे है ताकि शॉप फ्लोर में होने वाले कार्यों को और दुरुस्त किया जा सके. टाटा स्टील के भीतर के शॉप फ्लोर में नये तरीके से काम को आत्मसात भी किया जा चुका है. उन्होंने कहा है कि टाटा स्टील को टाटा वर्कर्स यूनियन हर संभव साथ इस संकट की घड़ी में देगी और उन्होंने विश्वास जताया है कि आने वाले कुछ दिनों में इस वायरस से लड़ने में टाटा स्टील और टाटा वर्कर्स यूनियन को कामयाबी मिल सकेगी.





