
जमशेदपुर : झारखंड के मजदूरों के लिए अच्छी खबर है. कर्मचारियों का परिवर्तनशील महंगाई भत्ता (वीडीए) में बढ़ोत्तरी कर दी गयी है. यह बढ़ोत्तरी एक अप्रैल से लागू किया गया है, जो सितंबर तक लागू रहेगा और फिर से अक्तूबर माह में नया वीडीए की राशि तय की जायेगी. इस तरह सभी कंपनियों को दिहाड़ी मजदूरों से लेकर हर वर्ग के मजदूरों को महंगाई भत्ता में हुई बढ़ोत्तरी का एरियर अप्रैल माह से सितंबर माह तक का देना होगा. इस तरह मजदूरों को काफी लाभ होने जा रहा है. दरअसल, हर छह माह में वीडीए में बढ़ोत्तरी या घटोत्तरी की जाती है, जो ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (एआइसीपीआइ) के आधार पर तय किया जाता है. इसके तहत दैनिक और मासिक मजदूरों का नया वेरिएबुल डीए को तय कर दिया गया है. महंगाई भत्ता की बढ़ोत्तरी के साथ ही सभी को नया वेतन से तत्काल प्रभाव से वेतन देना होगा जबकि अप्रैल से लेकर सितंबर तक का एरियर यानी वेरिएबुल डीए का जो नया रेट है, उसकी राशि को जोड़कर छह माह का एरियर देना होगा. इसके बाद अक्तूबर में फिर से वीडीए का नया रेट आ जायेगा. दरअसल, अप्रैल से नया वीडीए को लागू होना था, लेकिन अचानक से कोविड-19 के कारण ऐसा नहीं हो पाया था. लॉकडाउन लग जाने के कारण सरकारी काम भी बाधित थी. लिहाजा, नया रेट को लागू कर दिया गया है. इसके एरियर की राशि सबको देना अनिवार्य हो गया है. अप्रैल से लेकर सितंबर माह तक नया वेतनमान यानी बढ़ा हुआ डीए के साथ की राशि के बाद छह माह बीत जाता है, इस कारण अक्तूबर माह में नया वीडीए की राशि आयेगी, जो महंगाई भत्ता में बढ़ोत्तरी होगी तो फिर से वेतन बढ़ सकता है.
सरकारी विभागो, बोर्ड और स्थानीय निकायों के कार्यरत कर्मचारियों का क्या होगा वेतनमान जो अप्रैल 2020 से लागू होगा :
दैनिक मजदूरी
क्रमांक-श्रेणी-न्यूनतम मजदूरी की मूल दर-परिवर्तनशील महंगाई भत्ता (वीडीए)–कुल दैनिक न्यूनतम मजदूरी
- अकुशल———–294 रुपये——————–22 रुपये————————–316 रुपये
- अर्धकुशल———-314 रुपये——————–23 रुपये————————-338 रुपये
- कुशल————-405 रुपये——————–30 रुपये————————-436 रुपये
- अतिकुशल———471 रुपये——————–35 रुपये————————–507 रुपये
सरकारी में मासिक मजदूरी
क्रमांक-श्रेणी-न्यूनतम मजदूरी की मूल दर-परिवर्तनशील महंगाई भत्ता (वीडीए)–कुल दैनिक न्यूनतम मजदूरी
1. अकुशल——-7655 रुपये—————-584 रुपये——————–8240 रुपये
2. अर्धकुशल——8163 रुपये—————-623 रुपये——————–8787 रुपये
3. कुशल———-10547 रुपये————–805 रुपये——————-11353 रुपये
अतिकुशल———12248 रुपये————–935 रुपये——————-13184 रुपये
निजी या किसी भी स्तर की नौकरी करने वाले :
दैनिक मजदूरी
क्रमांक-श्रेणी-न्यूनतम मजदूरी की मूल दर-परिवर्तनशील महंगाई भत्ता (वीडीए)–कुल दैनिक न्यूनतम मजदूरी
1. अकुशल————274 रुपये—————20 रुपये———————–295 रुपये
2. अर्धकुशल———-287 रुपये—————-21 रुपये———————–309 रुपये
3. कुशल————-379 रुपये—————-28 रुपये———————–408 रुपये
4. अतिकुशल———-438 रुपये—————-33 रुपये———————-471 रुपये
मासिक मजदूरी
क्रमांक-श्रेणी-न्यूनतम मजदूरी की मूल दर-परिवर्तनशील महंगाई भत्ता (वीडीए)–कुल दैनिक न्यूनतम मजदूरी
1. अकुशल———7145 रुपये—————545 रुपये——————–7690 रुपये
2. अर्धकुशल——–7485 रुपये—————571 रुपये——————–8057 रुपये
3. कुशल———–9867 रुपये—————-753 रुपये——————–1062 रुपये
4. अतिकुशल——–11398 रुपये————–870 रुपये——————-12268 रुपये






