Jamshedpur : जमशेदपुर के मानगो से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। तलाक होने के बाद पति ने पत्नी के घर में घुसकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। मामला जवाहर नगर 13 ए का है। इस मामले में पीड़ित महिला ने अपने पति के खिलाफ मानगो थाना में दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला दर्ज कराया है। इस मामले में थाना प्रभारी मिथलेश कुमार ने बताया कि दोनों की शादी को 6 साल हो गए है। छह माह पहले ही दोनों ने अलग रहने का फैसला किया था। न्यायालय में भी दोनों के बीच समझौता हुआ था। पति ने पत्नी को ढाई लाख रुपए मुआवजा देकर अलग होने का फैसला किया था। दोनों एक ही इलाके में रहते हैं। इसी का फायदा उठाकर युवक 13 सितंबर की रात करीब एक बजे महिला के घर में घुस गया और उसके साथ बिना उसकी सहमति के संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। हालांकि घर वालों ने उसे पकड़ने कोशिश की, लेकिन तब तक वह मौके से फरार हो गया। महिला की एक बच्ची भी है जो कि उसी के साथ रहती है। इस मामले ने पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।






