जमशेदपुर : टाटा मोटर्स स्पोर्ट्स विभाग ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर इंटर स्कूल क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया. इसमें 14 स्कूलों ने हिस्सा लिया, जिनमें लिटिल फ्लावर, हिल टॉप, वीबीसीवी, गुलमोहर, गुरु गोविंद सिंह हाई स्कूल, शिक्षा निकेतन, एसके पब्लिक स्कूल, गोपबंधु, वैली व्यू, टेल्को उर्दू स्कूल, विवेक विद्यालय, एबीएमपी हाई स्कूल एवं एमईयू लक्ष्मीनगर के कुल 446 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. (नीचे भी पढ़ें)

इस रेस में गुरु गोविंद सिंह हाई स्कूल एवं वैली व्यू स्कूल ने चैंपियनशिप जीती. गुरु गोविंद सिंह हाई स्कूल के सीनियर लड़के 87 अंकों के साथ एवं सीनियर लड़कियां 28 अंकों के साथ विजेता रहे. उक्त आयोजन में महाप्रबंधक गुलाम मंडल, महाप्रबंधक प्रणव कुमार, प्रशासन प्रमुख वीएन सिंह एवं नगर प्रशासन प्रमुख रजत कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे, जिन्होंने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये.




