जमशेदपुर : जमशेदपुर में कायस्थ एकता मंच के द्वारा मृतक संजय श्रीवास्तव के परिवार के सुरक्षा के लिए फिर से गुहार लगायी. इसमें जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों से चित्रांश एक साथ आए. उपायुक्त एवं वरीय एसएसपी दोनों को फिर से लिखित रूप से सूचित किया गया एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु मांग की गई क्योंकि आज से 15 दिन पहले ऐसे की लिखित रूप ज्ञापन सौंपा गया था किंतु कार्रवाई अभी तक नहीं हुई. वो 5 अपराधी अभी भी पुलिस के गिरफ्त से दूर हैं. ज्ञात हो 17 मार्च 2025 को ज़मीन विवाद में 14 से 15 लोगों द्वारा संजय श्रीवास्तव की सामूहिक रूप से पीट पीटकर हत्या कर दी गई थी. (नीचे भी पढ़े)
इसमें 9 आदमी को जेल भेजा जा चुका हैं लेकिन अभी भी 5 आदमी फरार हैं, जिसमें परसुडीह थाना द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से फरार अपराधियों का मनोबल को बढ़ावा दिया जा रहा हैं क्योंकि ये 5 अपराधी जो फरार हैं वो घर के आस पास देखे जा रहे हैं. प्रशासन द्वारा अरेस्ट नहीं किया जा रहा हैं. अब मनोबल उन अपराधियों का इतना बढ़ गया हैं कि मृतक संजय श्रीवास्तव के परिवार में बची 4 बेटियों को जान से मारने एवं केस खत्म करने की धमकी दी जा रही हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कायस्थ एकता मंच द्वारा चित्रांश समाज के लोगों ने एक जुटता दिखाई एवं उपायुक्त और वरीय एसएसपी से इंसाफ के लिए आवाज लगाई. इस कार्यक्रम में मुथ्य रुप से शुभम सिन्हा, अजय सिन्हा, अशोक सिन्हा, निलरंजन सिन्हा , अमृत श्रीवास्तव, अंकिता श्रीवास्तव, सुप्रिया श्रीवास्तव, सुशीला देवी, आलोक सिन्हा, मनोरंजन सिन्हा, मनोज गौशाल, उर्मिला देवी, सुष्मिता कुमारी, प्रदीप रंजन, कृष्णा श्रीवास्तव, अमरेश श्रीवास्तव, संगीता श्रीवास्तव, मुरली प्रसाद वर्मा, कुलबास्कर सिन्हा, प्रदीप सिन्हा इत्यादि शामिल थे.




