जमशेदपुर : स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारी और राष्ट्रीय खादी बोर्ड के सदस्य मनोज सिंह, डॉक्टर अनिल कुमार एवं संस्था शिवम शिल्प कला केंद्र की अध्यक्ष के सामूहिक तत्वावधान में उत्क्रमित मध्य विद्यालय पोटका टांगराइन में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर स्कूली बच्चों के साथ मिलकर 50 पौधे लगाये गये. कार्यक्रम के दौरान मनोज सिंह एवं डॉक्टर अनिल कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए आने वाले भविष्य में पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर चर्चा की और जागरूकता संदेश दिया.(नीचे भी पढ़े)

संस्था की अध्यक्ष मधु सिंह, संस्था के सदस्य एवं स्कूली बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण में अपनी साझेदारी प्रस्तुत की. कार्यक्रम को सफल बनाने में पर्यावरण पहल के सदस्य देव जी तथा संस्था की ओर से ममता सिंह, निशा सिंह, चमन गिल और माधुरी ने सक्रिय योगदान दिया. विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद तिवारी ने अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पौधारोपण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश बच्चों तक पहुँचाना एक सराहनीय पहल है. उन्होंने भविष्य में ऐसे कार्यों को प्रेरणास्रोत बताया.




