जमशेदपुर : पोटका के विधायक संजीव सरदार ने रविवार को प्रखंड के तेतला में कुल 4 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाली दो महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का विधिवत पूजा-अर्चना कर नारियल फोड़कर शिलान्यास किया. शिलान्यास की गई योजनाओं में झारखंड सरकार के आदिवासी कल्याण विभाग योजना मद से गितिगोडा भवन निर्माण (लागत 3.05 करोड़ रुपये) तथा मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पावरु चौक से चारडीहा तक 1.240 किमी सड़क निर्माण (लागत 1.10 करोड़ रुपये) शामिल है. (नीचे भी पढ़ें)
मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए तेतला में गितिगोडा भवन का निर्माण कराया जा रहा है. इस भवन के बन जाने से क्षेत्र के लोगों को वैवाहिक समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए एक सुसज्जित स्थान उपलब्ध हो सकेगा, जिससे ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलेगी. विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनने वाली पावरु चौक से चारडीहा तक सड़क पोटका और राजनगर प्रखंड को जोड़ने का काम करेगी. इस सड़क के निर्माण से दोनों प्रखंडों के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि विकास योजनाओं की गुणवत्ता की निगरानी स्वयं करें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बेझिझक उनसे सीधा संपर्क करें. उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है और आने वाले समय में भी क्षेत्र में कई विकास योजनाएं धरातल पर उतारी जाएंगी. इस मौके पर मुखिया अमृत माझी, ग्रामप्रधान शत्रुघ्न सरदार, श्यामचरण सरदार, पूर्व पार्षद चंद्रावती महतो, हीरामणि मुर्मू, झामुमो नेता सुनील महतो, सुधीर सोरेन, हितेश भगत, चक्रधर महतो, अनुपम मंडल, बिरेन पात्र, असित सरदार, अनिल सरदार, लाल सरदार, प्रोरंजन सरदार, नरसिंह सरदार, विश्वनाथ सरदार, नरपति सरदार, शरत सरदार, परसुराम सरदार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.



