जमशेदपुर : टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट के न्यू बार मिल में एक माह में अब तक का सबसे उच्चतम स्तर का प्रोडक्शन किया है. प्लांट की क्षमता प्रतिमाह 50 हजार टन उत्पादन का था, लेकिन अगस्त 2025 में कर्मचारियों ने अथक मेहनत की बदौलत 1 लाख टन का प्रोडक्शन करने में सफलता पायी है. न्यू बार मिल की इस उपलब्धि पर खुशियां मनायी गयी और केक काटा गया. (नीचे भी पढे)

न्यू बार मिल ने अपनी टीम द्वारा बेहतर उपलब्धता और डीएम परियोजन के माध्यम से अगस्त 2025 में 100 किलोटन का अब तक का सर्वश्रेष्ठ मासिक उत्पादन हासिल किया. इसके अलावा, संयंत्र ने 103 किलोटन का मासिक प्रेषण, 149.2 टन का टीपीओएच और 75.8 किलोवाट प्रति टन की विद्युत दर जैसे कई सर्वश्रेष्ठ उपलब्धियां हासिल की हैं. यह दोहरे उत्सव का क्षण है क्योंकि अगस्त 2025 एनबीएम की 20वीं वर्षगांठ है. यह पहली बार है जब 1 लाख टन एक माह का महत्वाकांक्षी लक्ष्य पार किया गया है.




