जमशेदपुर : जमशेदपुर अक्षेस द्वारा सोमवार को साकची बाजार में फुटपाथी दुकानदारों से जुर्माना वसूली का सिंहभूम चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स ने पुरजोर विरोध करते हुए करीब दो दर्जन दुकानदारों का पैसा वापस कराया है. साथ ही, जेएनएसी की कार्रवाई पर कड़ी आपत्ति जताई है. चैम्बर के अधिकारी सह व्यवसायी अभिषेक कुमार उर्फ़ गोल्डी ने बताया कि जेएनएसी द्वारा ज़ब फुटपाथ बनाकर दिया ही नहीं गया है तो जुर्माना कैसा. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि दुकानदार हर तरह का टैक्स जमा करें और जुर्माना भी भरे, ऐसा हरगिज नहीं होने दिया जाएगा. जेएनएसी को आपत्ति है तो कैम्प लगाकर ट्रेड लाइसेंस बनाये, वे सहयोग करने को तैयार हैं, मगर जुर्माना वसूली का विरोध जारी रहेगा. पहले जेएनएसी तय करे कि फुटपाथ कहां है और वेंडिंग जोन कहां है, उसके बाद कार्रवाई करे. आपको बता दें कि सोमवार को जेएनएसी के कर्मियों ने साकची बाजार में दुकानदारों से फुटपाथ पर दुकान लगाने का हवाला देते हुए जबरन जुर्माना वसूलना शुरू कर दिया जिसके बाद व्यवसायी आक्रोषित हो उठे.




