जमशेदपुर : टाटा स्टील की सहयोगी कंपनी टाटा पिगमेंट के कर्मचारियों का बोनस समझौता शुक्रवार को हो गया. इसके तहत कर्मचारियों को इस साल 17.44 फीसदी बोनस मिलेगी. शुक्रवार को टाटा पिगमेंट मैनेजमेंट और टाटा पिगमेंट वर्कर्स यूनियन के बीच बोनस समझौता पर हस्ताक्षर हुआ. इसके तहत कर्मचारियों को अधिकतम 71069 रुपये और न्यूनतम 56058 रुपये मिलेगा. बोनस के मद में कंपनी की ओर से कुल 47 लाख 50 हजार रुपये की राशि कर्मचारियों के बीच वितरित की जायेगी. कुल 95 कर्मचारियों को बोनस 16 सितंबर को बैंक एकाउंट में मिल जायेगा. (नीचे भी पढ़ें)
बोनस समझौता पर मैनेजमेंट की ओर से टाटा पिगमेंट्स के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार सिंह हरषाना, मुख्य कारखाना प्रबंधक केएम महाराजा, प्रमुख वितीय अधिकारी दिनेश अग्रवाल, मुख्य मानव संसाधन पदाधिकारी अंकिता केविन नटाल और अतुल कुमार शर्मा ने हस्ताक्षर किए तथा यूनियन की ओर से यूनियन अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष कुलबीर सिंह, सत्यानारायण रॉव, सह सचिव कमलेश कुमार शर्मा, अनिल प्रसाद, कोषाध्यक्ष भुनेश्वर राम और पायो ने हस्ताक्षर किये.



