जमशेदपुर : आदिवासी मुंडा समाज केन्द्रीय चुनाव संचालन समिति की एक तैयारी बैठक जमशेदपुर के बारीगोड़ा के पंचायत भवन में हुई. संचालन समिति के मुख्य संयोजक राम सिंह मुंडा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक में मुंडा समाज के अधिक से अधिक लोगों को आमसभा की होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए प्रत्येक शाखा में जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. (नीचे भी पढ़ें)
आगामी तैयारी बैठक 18 सितंबर को सीतारामडेरा में किया जाएगा. होने वाले आमसभा की बैठक को सुचारू रूप से संचालन करने के लिए,सभी 14 शाखा समिति से 3–3 नाम मांगे गए. बैठक में मुख्य रूप से राम सिंह मुंडा, नंदलाल पातर, दुबराज नाग, प्रभुराम मुंडा, प्रकाश सांडील, द्रौपदी मुंडा, सुनीता नाग, महेश नाग, रुद्र मुंडा, धन सिंह मुंडा, हरा धन मुंडा करतब मुंडा, राजेश मुंडा, शामिल हुए. बैठक में धन्यवाद ज्ञापन सुनीता नाग ने किया.



