जमशेदपुर : राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय जमशेदपुर के पटमदा के प्रांगण में शुक्रवार को शिक्षक – अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक मंगल कालिंदी व विशिष्ट अतिथियों के रूप में सांसद प्रतिनिधि महावीर महतो, विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू, झामुमो नेता सुभाष कर्मकार एवं विश्वनाथ महतो शामिल हुए. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया. विद्यालय के प्राचार्य डॉ मिथिलेश कुमार एवं शिक्षकों द्वारा सभी अतिथियों का अंगवस्त्र एवं पौधा भेंटकर स्वागत एवं सम्मान किया गया. इस दौरान संबोधित करते हुए विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि बालिकाओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में बालिकाओं के लिए एक शौचालय निर्माण की घोषणा की. (नीचे भी पढ़े)

साथ ही उन्होंने सरकार की विभिन्न उपलब्धियों एवं विभागीय सहयोग की आवश्यकता पर प्रकाश डाला. विद्यालय में संचालित गतिविधियों को पीपीटी के माध्यम से विद्यालय के प्राचार्य डॉ मिथिलेश कुमार एवं व्यवसायिक शिक्षा से संबंधित संचालित गतिविधियों को पीपीटी के माध्यम से विद्यालय के शिक्षक तुलसी महतो ने सभी अभिभावकों को जानकारी साझा किया. इस अवसर पर शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने, रेल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने, सांस्कृतिक एवं खेलकूद गतिविधियों में श्रेष्ठता हासिल करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. साथ ही हाउस गतिविधि एवं विभिन्न क्लबों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया. सुबोध प्रसाद सिंह एवं सुश्री अनीता मुर्मू ने बाल संसद व बैंड क्लब के साथ मिलकर अतिथियों का स्वागत कर उन्हें कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया. इस दौरान बीआरपी अबनी महंती, शिक्षक कौशलेंद्र कुमार, डॉली डे आदि उपस्थित थे. दूसरी ओर बोड़ाम प्रखंड के उत्क्रमित प्लस टू हाईस्कूल दिघी भुला में भी शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी में शामिल हुए. इस दौरान विधायक ने डीएमएफटी फंड से क्लास रुम बनाने की घोषणा की। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण मौजूद थे.



