गम्हरिया: सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड परिसर स्थित जेएफसीआइ गोदाम में हुए बीते मंगलावार को हुए अग्निकांड में झुलसे ट्रांसपोर्टर राजू सेनापति अंततः जिंदगी से जंग हार गया. सोमवार को टीएमएच में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. उधर गोदाम प्रबंधक अभिषेक हाजरा की स्थिति नाजुक बनी हुई है. डॉक्टर के अनुसार कभी भी कुछ भी हो सकता है. मालूम हो कि बीते मंगलवार को गम्हरिया जेएफसी गोदाम में आग लगने की सूचना पर पहुंचे गोदाम प्रबंधक अभिषेक हाजरा और राजू सेनापति बुरी तरह झुलस गए थे. उन्हें टाटा मुख्य अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया था. जहां दोनों का इलाज चल रहा था.



