जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित महाराष्ट्र हितकारी मंडल में संगीत चौपाल और सरकार योगा अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में स्वरांजलि गायन प्रतियोगिता का उद्घाटन योगशा सरकार के गणेश वंदना से किया गया, जिसमें गायकों को 5 श्रेणी में बांटा गया. ग्रु ए में 5 से 14 वर्ष के बच्चे, बी में 15 से 30 वर्ष, सी में 31 से 50 वर्ष, डी 50 के ऊपर सभी वर्ष के और इ में युगल गीत के लिए रखा गया था. श्रेणी ए, बी और सी ग्रुप के जज रंजीत दास और कृष्णा सिन्हा रहे. ग्रुप सी के जज निलांजन मित्रा और पद्मा झा रही. ग्रुप इ के जज पंकज घोषाल और आतसी मित्रा रही. कार्यक्रम में शहर के प्रतिष्ठित संगीतकार, गायक सुजॉन चटर्जी को सम्मानित किया गया. इसके साथ ही प्रतियोगिता में आए हुए सभी कलाकार को ट्रॉफी, सर्टिफिकेट शील्ड देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों को भी सम्मानित किया गया. (नीचे भी पढे़ं)
प्रतियोगिता में उत्तीर्ण होने वाले कलाकारों में ग्रुप ए से प्रथम स्थान पर अनुराग चटर्जी, दूसरे स्थान पर अनन्या शर्मा
और तीसरे स्थान पर अंशुमन रहे. ग्रुप बी में सानिया, दूसरे स्थान पर भारती कुमारी, तीसरे स्थान पर सुचित्रा गुहा रहे.
ग्रुप सी में प्रथम स्थान पर श्रीपर्णा मुखर्जी, स्वेता घोष और प्रणव दत्ता को पुरस्कृत किया गया. ग्रुप डी में शम्भु लाल पूरी, ब्रजेश सहाय और सूरज कुमार रे को ससम्मान मिला. ग्रुप इ (युगल) में प्रणव दत्ता और सूतापा दत्ता, दसूरे स्थान पर शंभू लाल पूरी और प्रियंका सेन गुप्ता, तीसरे स्थान पर जितेन्द्र कुमार और मीना राव को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम में सरकार योगा अकादमी के संस्थापक सह संचालक अंशु सरकार, स्मिकी सरकार और योगशा सरकार एवं मंच संस्था की संस्थापक सह अध्यक्ष अनिता सिंह, महा सचिव कृष्णा सिन्हा, सचिव बिनोद कुमार, निवेदिता श्रीवास्तव, श्याम नारायण (सचिव संगीत चौपाल), जितेंद्र कुमार तथा रोशन कुमार, संजीत प्रजापति, अंशु पाठक, राहुल कुमार, दीपिका बनर्जी, बुलबुल वर्मा उपस्थित रहे.



