जमशेदपुर: जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भुइयांडीह निवासी कारोबारी हरेराम सिंह के घर पर फायरिंग में कांड में संलिप्त दो शूटरों को पुलिस ने पांडेय घाट के पास से गिरफ्तार कर लिया है. वहीं इनके पास से अवैध हथियार, गोली और सफेद रंग की एक्टिवा स्कूटी जब्त की गयी है. गिरफ्त में आये शूटरों में सकाची काशीडीह लाइन का रहने वाला राज सिंह कश्यप उर्फ कोदू (32) और गोलमुरी का रहने वाला राजेश गिरि उर्फ दांतू (26) को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. इस मामले में एसएसपी पीयूष पांडेय ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि दोनों को मानगो बस स्टैंड की ओर जाते देखा गया. जो हथियार से लैश थे और बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे. इसके बाद डीएसपी हेड क्वार्टर 1 के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. रात्रि गश्ती पार्टी और टाइगर मोबाइल के जवान के सहयोग से बीती रात पांडेय घाट के पास से गिरफ्तार किया गया. ये दोनों प्रिंस खान गैंग के सदस्य है. (नीचे भी पढे़ं)

गौरतलब है कि 10 अक्टूबर को गैंगस्टर प्रिंस खान के शूटरों के द्वारा हरेराम सिंह के घर पर रंगदारी नहीं देने के एज में फायरिंग की गयी थी. कांड का पड्यंत्रकारी अकाश सिंह एवं पुलिस मुठभेड़ के पश्चात शूटर रवि महानंद उर्फ गोपला को गिरफ्तार किया जा चुका है. जबकि साजिशकर्ता दशरथ शुक्ला को रांची पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. गिरफ्त में आये इन अपराधियों का अपराधिक इतिहास है.



