रामगोपाल जेनाचक्रधरपुर: झारखंड बनने के 25 वर्ष बाद टोकलो मुख्य मार्ग स्थित टोंकाटोला से श्मशाम घाट तक पीसीसी सड़क का निर्माण का उद्घाटन झामुमो नेता सन्नी उरांव ने किया. उन्होंने कहा कि यहां की जनता की पुरानी मांगें थी,जो पूरी हुई. सड़क निर्माण होने से लोगों में खुशी है. इस सड़क को 99 लाख की लागत से निर्माण किया गया है. डीएमएफटी फंड से करीबन 1200 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया गया है.(नीचे भी पढ़े)

सड़क के बनने से टोंकाटोला, सेकाहाता, हथिया, रंगसाई व इंदिरा कॉलोनी के लोगों को आगमन करने में सहूलियत होगी. इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य, मीना जोंको, प्रमुख ज्योति सिजुई, विधायक प्रतिनिधि पीरु हेम्ब्रम, गुड्डू सिंह, मानकी रामेश्वर बोदरा, कांग्रेसी नेता विजय सामड, आर्यन हांसदा, सुकरा कुजूर कनीय अभियंता अमित कुमार, सुजीत कुमार, बबलु लकड़ा, अमर बोदरा, अरुण, चंदन विश्वकर्मा, दीपक पासवान, कालिया प्रमाणिक, टिंकू साव, राज मल, छोटू ठाकुर समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.



