रामगोपाल जेना,चक्रधरपुर:चक्रधरपुर के सुप्रसिद्ध साईं भक्त अविनाश मुखी ने इस वर्ष शिर्डी यात्रा के दौरान श्री साईनाथ ब्लड सेंटर, शिर्डी में अपना 27वीं बार रक्तदान किया.अविनाश मुखी हर वर्ष अपने पूरे परिवार के साथ शिर्डी साईं बाबा के दर्शन के लिए जाते हैं और वहां मानव सेवा के इस पवित्र कार्य रक्तदान में शामिल होते हैं.(नीचे भी पढे)
उनका यह निरंतर रक्तदान न केवल समाज के लिए प्रेरणास्रोत है, बल्कि पूरे चक्रधरपुर का गौरव भी बढ़ाता है.
चक्रधरपुर के लोग समय-समय पर आगे बढ़कर रक्तदान करते रहे हैं और मानव सेवा की अपनी इसी पहचान के कारण क्षेत्र में विशेष सम्मान प्राप्त करते हैं.



