जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन की आमसभा 13 दिसंबर को दोपहर 3.30 बजे आहूत की गयी है. इस आमसभा की तैयारियों को लेकर कड़ी मेहनत यूनियन के पदाधिकारी और कर्मचारी कर रहे है. आमसभा का नोटिस को शुक्रवार को टाटा स्टील के वर्क्स और नान वर्क्स में चस्पा किया गया. टाटा वर्कर्स यूनियन के महामंत्री सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह, कोषाध्यक्ष आमोद दुबे के अलावा यूनियन के स्टाफ इनचार्ज धर्मबीर कुमार सिंह, प्रवीण बनसियार, मंगल सोलंकी और श्रवण कुमार के साथ मिलकर नोटिस को चस्पा किया. (नीचे भी पढ़ें)
यह तय किया गया है कि इस बार की आमसभा में कर्मचारियों और सारे सदस्यों को 400 रुपये का मिठाई का कूपन दिया जायेगा. इस आमसभा में भाग लेने के लिए कर्मचारियों को दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक दोपहिया ले जाने की इजाजत होगी. नान वर्क्स के कर्मचारी या ट्यूब के कर्मचारी भी अपना गेट पास दिखाकर इसमें इंट्री कर सकेंगे. इसको लेकर जारी एजेंडा समेत तमाम चीजों की जानकारी साझा की गयी है. इसको लेकर सारे विभागों में नोटिस लगा दिया गया है.



