जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित कुम्हाऱपाड़ा स्थित मेडोना काम्प्लेक्स के तीसरे मंजिल पर स्थित फ्लैट में अज्ञात चोरो ने लाखों रूपये की चोरी कर ली. मकान मालिक प्रवीण गोयल और नवीन गोयल बाहर गए थे. सुबह से वे लोग गए थे और लौटे तो देखा की लाखों की चोरी हो गयीं है. इसके बाद पूरे फ़्लैट के लोगो में हड़कंप मच गया है. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है. मामले की जांच में जुट गई है. मालूम हो कि पिछले दिनों एक रत्न दुकान में चोरी हुई थी. छह घंटे में सीसीटीवी में दिखा चोर पकड़ा गया था. (नीचे भी पढ़ें)

नवीन गोयल ने बताया कि जैसे ही उन्होंने मुख्य दरवाज़े पर कटे हुए ताले को देखा, उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हुई. अंदर प्रवेश करते ही पूरा घर बिखरा पड़ा था. बक्सों और आलमारियों के जेवर वाले डिब्बे खुले मिले तथा कई सामान बिस्तर पर फैला हुआ था. उन्होंने तुरंत आस-पड़ोस के लोगों को जानकारी दी, जिसके बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए. इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही जुगसलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घर की फोटोग्राफी कराई और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके. प्रारंभिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि चोर घर के खाली होने की जानकारी पहले से रखते थे और सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया गया. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा और मामले का खुलासा किया जाएगा.



