जमशेदपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत पूर्वी सिंहभूम जिले (जमशेदपुर) में जमशेदपुर सिविल कोर्ट एवं घाटशिला सिविल कोर्ट में 13 दिसंबर को आयोजित की जा रही है. इस अवसर पर जिले के सभी बैंक एनपीए ऋण खातों, ओवरड्यू ऋण, बकाया वसूली से जुड़े मामलों तथा अन्य बैंकिंग विवादों का त्वरित एवं सरल समाधान उपलब्ध कराएंगे. इस लोक अदालत मे विशेष पहल करते हुए बैंक ऑफ इंडिया, जिले का अग्रणी बैंक के द्वारा कुल 14,880 नोटिस (जमशेदपुर सिविल कोर्ट एवं घाटशिला सिविल कोर्ट) वितरित किए गये है जिसमे इस लोक अदालत में 7,000 एनपीए ऋण खातों के निपटान का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इसके लिए बैंक ऑफ इंडिया के सभी शाखाओं में आवश्यक समझौता शिविर लगाया जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
इस शिविर द्वारा बैंक के डिफॉल्टर जो किसी कारणवश अपना ऋण समय पर भुगतान करने से चूक कर गए हैं. इस शिविर में अपने बकाया रकम का कम से कम रकम भुगतान कर एक मुश्त समझौता कर सकते हैं तथा राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ प्राप्त कर सकते हैं. लोक अदालत में बैंक उपभोक्ताओं को एकमुश्त निपटान, समझौता प्रस्ताव और अन्य रियायती विकल्प उपलब्ध कराएंगे, जिसके लिए प्रत्येक बैंक विशेष काउंटर स्थापित करेगा. एलडीएम ने अनुरोध किया है किअधिक से अधिक ग्राहक इस अवसर का लाभ उठाएँ और अपने ऋण खातों का एकमुश्त निपटान कर ऋण से मुक्ति पाएं.



