जमशेदपुर: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के एक्सएलआरआइ के पास बीती रात तेज रफ्तार के कारण दो बाइक आपस में जोरदार टकरा गईं. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना होते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर दौड़े और घायलों को उठाकर तत्काल अस्पताल भेजा, जहां दोनों का इलाज जारी है. (नीचे भी पढे़ं)
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक अत्यधिक गति में थीं, जिसकी वजह से टक्कर से बचने का कोई मौका नहीं मिला. हादसे के बाद कुछ देर तक अफरातफरी की स्थिति बनी रही और सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई. सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची, क्षेत्र का निरीक्षण किया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.



