जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के सुपरवाइजर फ्लैट में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह घटना बुधवार देर शाम के करीब 7.30 बजे की है. मृतका की पहचान 43 वर्षीय सारिका देवी के रूप में हुई है, जो लोक विजय की पत्नी है. प्राप्त जानकारी अनुसार दोपहर का खाना खाने के बाद सारिका और उनके पति के बीच विवाद हुआ था. इसी विवाद के बाद महिला ने यह आत्मघाती कदम उठाया, जिसके बाद महिला को फंदे से उतारकर टीएमएच अस्पताल पहुंचाया गया. वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. लोक विजय टाटा स्टील कर्मी है. मृतका की एक 20 साल की बेटी है. फिलहाल घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है. पुलिस अस्पताल में पहुंचने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया. इसके पश्चात गुरुवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया.



